नया सवेरा कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चे बनेंगे संस्कारवान

ग्राम देहारगुडा़ में नया सवेरा जन चौपाल आयोजित

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के ग्राम देहारगुडा मे आज 21फरवरी को ग्राम पंचायत एवं विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार नया सवेरा जन चौपाल का आयोजन पुलिस थाना मैनपुर प्रभारी शिव शंकर हुर्रा व थाना स्टाप के द्वारा किया गया। जहां थाना प्रभारी के द्वारा स्कूली बच्चों को नशे से दूर रह कर संस्कार वान बनने की सलाह देते हुए नशे से आजादी,अभिव्यक्ति की आजादी,ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किए जाने की बात कही गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं बच्चों को वर्तमान समय में साइबर समस्याओं से कैसे निपटा जाए बारिकी से जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति के आजादी बच्चों को गुड टच, बेड टच की जानकारी दिया गया।

खास करके महिलाओं को संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी देकर सतर्क रहने की सलाह देते हुए जरूरत में हर समय मदद करने की बात कही गई। नया सवेरा कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत देहारगुडा के सरपंच श्रीमति डिगेश्वरी सांडे, पूर्व सरपंच देवन सिंह नेताम,शिक्षक चित्रसेन पटेल, कांतिलाल साहू, वार्ड पंच महेश नेताम व गांव की महिलाएं एवं स्कूली बच्चे शामिल रहे।

Exit mobile version