SECL के कर्मचारी का पेड़ से लटका मिला शव

Chhattisgarh Crimes

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL (साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड) के एक कर्मचारी का शव गुरुवार को खदान की ही नर्सरी में पेड़ से लटका हुआ मिला है। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खदान के कर्मचारी और यूनियन के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

जानकरी के मुताबिक, संतलाल देवांगन SECL की कुसमुंडा परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। सुबह लोगों ने देखा तो हेलीपैड के पीछे नर्सरी में एक पेड़ पर उसका शव लटक रहा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। हालांकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के सदस्य अमिय मिश्रा ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आत्मघाती कदम उठाने वाले लोग आखिर आने वाली पीढ़ी का ध्यान क्यों नहीं रखते। उन्होंने कहा कि संतलाल का शव मिलने की सूचना मिली थी। उसने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं है। पर जो हुआ वह ठीक नहीं है।

Exit mobile version