स्व. देवव्रत सिंह के सुपुत्र आर्यव्रत सिंह बने खैरागढ़ रियासत के राजा

Chhattisgarh Crimes

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के चंद बड़े राजपरिवारों में से एक खैरागढ़ रियासत के राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद मंगलवार को उनकी तेरहवीं के दिन राजा देवव्रत के सुपुत्र आर्यव्रत सिंह रियासत के उत्तराधिकारी बनाए गए। 15 वर्ष की उम्र में राजकुमार से राजा बने आर्यव्रत सिंह का कुल पुरोहित विद्वतजन, परिजनों और ब्राम्हण जनों ने मंत्रोचार के साथ राज्याभिषेक समारोह शुरू किया। बताया जा रहा है कि लगभग 1 घण्टे तक मंत्रोच्चार और विधि-विधान पूर्ण करने के बाद आर्यव्रत सिंह खैरागढ़ के राज कहलाएंगे।

 

https://www.haribhoomi.com/content/servlet/RDESController?command=rdm.ServletVideoPlayer&app=rdes&partner=hari&type=7&sessionId=RDWEB95AVFTOKLORTRP0GGQHT733JGYBY5R1F&uid=video_23409kJcjB67p6hsnYxBrfsKapG1UOC4OWaOq6550087

Exit mobile version