जहर सेवन से गंभीर युवक को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, हालत नाजुक

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा के युवक संजू सेन पिता राजेश सेन उम्र 21 वर्ष ने गुरुवार को कीटनाशक जहर सेवन कर लिया जिसे गम्भीर अवस्था मे पाण्डुका अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए पाण्डुका अस्पताल से संजीवनी के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। युवक द्वारा किस कारण से जहर सेवन किया है इसकी जानकारी नही हुई है।पाण्डुका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की हालत अभी नाजुक है।फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का उपचार किया जा रहा है ।

Exit mobile version