बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक का बच्चियों के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Drunken teacher dance video viral) हो रहा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक शराब के नशे में धुत है। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं। वे नशे में बच्चों के साथ मारपीट भी करते हैं। वायरल वीडियो देख क्षेत्रीय विधायक व बीईओ ने शिक्षक पर कार्रवाई करने की बात कही है।
शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल
इस घटना (Drunken teacher dance video viral) से शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अधिकांश दिन शराब के नशे में पढ़ाने आते हैं। इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विधायक तक भी पहुंची बात
सोशल मीडिया पर शिक्षक का डांस वाला वायरल वीडियो (Drunken teacher dance video viral) देख क्षेत्रीय विधायक शकुंतला पोर्ते ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षक का कृत्य सही नहीं है। मामले की जांच कर शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।