बृहस्पत सिंह के बयान पर भड़के सिंहदेव, कहा-अपरिपक्व, और बचकाना…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह के उस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंहदेव को भाजपा के लोग गुमराह कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बृहस्पत सिंह का बयान अपरिपक्व, और बचकाना है।

सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं न ज्योतिरादित्य, न ही अमरिंदर सिंह हूं। मैं टीएस सिंहदेव हूं। मैं अवसरवादी नेता नहीं हूं। उन्हें जिन परम्पराओं ने आगे बढ़ाया, और सीख दी है अपनी सोच के साथ रहो। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं सौ जन्मों में भी भाजपा में नहीं जाऊंगा।

सिंहदेव ने विधायकों के दिल्ली जाने पर हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि दिल्ली आना जाना लगा रहता है। विधायकों के मन में कोई बात होगी इसलिए गए होंगे। पहले गए थे तो संगठन ने मना किया था। इस बार वे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मिलने गए हैं। इस विषय पर प्रदेश प्रभारी ही कुछ कह सकते हैं।

Exit mobile version