
हर साल सैकड़ों बन रहे शिकार
पुलिस के मुताबिक ऐश्यर्या एंपायर अवंति विहार निवासी सत्येंद्र श्रीवास्तव का सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों से संपर्क हुआ। उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफा होने का झांसा देकर सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा। सत्येंद्र उनकी बातों में आ गए। इसके बाद ठगों ने बृज गोल्ड कैपिटल ग्लोबल मार्केट का कर्मचारी बनकर उन्हें अलग-अलग कंपनियों में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करने को कहा। शुरुआत में कुछ शेयरों में निवेश करने पर उन्हें मुनाफा दिया गया।
मुनाफा नहीं मिला तो थाने में की शिकायत
इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने उन्हें अलग-अलग कंपनियों में प्रॉफिट बताकर 14 बार में कुल 32 लाख 10 हजार 460 रुपए निवेश कराया। निवेश की गई राशि पर मुनाफा वर्चुअल दिखा रहे थे। जैसे ही सत्येंद्र ने मुनाफा वाली राशि निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। मुनाफा की राशि वापस लेने के लिए और रकम मांगने लगे। शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।