तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 की मौत और 3 घायल

Chhattisgarh Crimes

कोरबा। कटघोरा बिलासपुर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में लिया. तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि और तीन लोगों को गंभीर चोट आई है.

मिली जानकारी के मुताबिक नाराज़ ग्रामीणों ने चक्कजाम कर दिया है. कटघोरा बिलासपुर मार्ग के सुतर्रा के पास हादसा हुआ है. दो बाइक सवारों को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया.

घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा गया है. दोनों बाइक सवार सुतर्रा से मोहनपुर जा रहे थे. घर जाते वक्त हादसे का शिकार हुए हैं. नाराज़ ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चककजाम किया है. वहानों की लंबी कतार लगी है. वहीं कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है.

Exit mobile version