राज्यपाल अनुसुईया उइके से राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने की मुलाकात

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में राज्य प्रशासनिक सेवा से हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

सुश्री उइके ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का पद बड़ी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का होता है।आप शासन द्वारा संचालित योजनाओं की न केवल जानकारी दें, बल्कि जरूरतमंद लोगों को उन योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करें।

Exit mobile version