सूरजपुर जिले में निर्माणाधीन कुएं में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले में निर्माणाधीन कुएं में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। नगर पंचायत जरही में बच्ची शाम से लापता थी। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उसका शव कुएं में मिला।

बच्ची सोमवार शाम को घर के पास खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसे खोजा। माना जा रहा है कि खेलते समय वह बस्ती के पास स्थित खुले निर्माणाधीन कुएं में गिर गई।

मां ने कूद के बचाने का किया प्रयास

कुएं में बच्ची का शव देखते ही मां ने उसे बचाने का प्रयास किया। वह भी कुएं में कूद गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मां को बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version