होली के दिन कांकेर में नक्‍सलियों की कायराना करतूत; आइईडी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Chhattisgarh Crimes

कांकेर। जिले में नक्‍सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आइईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। नक्‍सलियों ने भैसगांव के पास आइईडी प्लांट किया था। कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस दौरान नक्‍सलियों ने वहां काफी संख्या में बैनर पोस्टर भी फेंका था। जानकारी के अनुसार बैनर के पास ही जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्‍सलियों ने साजिश के तहत आइईडी प्लांट किया था। जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। सुरक्षा बल के जवान घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गई है। साथ ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Exit mobile version