इंसान एक ऐसा प्राणी है जो आज समाज में सबसे ज्यादा विकसित है। इंसान के पास सोचने और समझने की शक्ति उसे अन्य प्राणियों से बेहतर जीव बनाती है। मगर कभी-कभी कुछ लोग दूसरे प्राणियों को समझने में भूल कर देते हैं और गलती कर देते हैं। इसके बाद उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसा ही इस बंदे के साथ हुआ जो गधे को कमजोर समझकर उसे मारता है मगर जब गधे को मौका मिलता है, वो एक बार में ही सारा हिसाब निपटा लेता है। यह वीडियो काफी पुराना है जो एक बार फिर से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
— Brainless People (@HealDepressions) October 5, 2023
गधे ने बंदे को दिखाई उसकी औकात
सोशल मीडिया पर आजकल एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गधे को बुरी तरह से पीटता है। इसके बाद वह उसी गधे पर सवारी करने के लिए उसकी पीठ पर बैठ जाता है। शख्स जैसे ही गधे की पीठ पर बैठता है, उसे मौका मिल जाता है। गधे इधर-उधर भागने लगता है जिससे उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इस दौरान वह नीचे उतरने की कोशिश करता है मगर उसका एक पैर उसकी नाल में फंस जाता है। इसके बाद क्या था, शख्स नीचे गिर जाता है। और गधा उसे तीनों लोक के दर्शन करा देता है।