जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता : पीएम मोदी

Chhattisgarh Crimes

कांकेर। पीएम मोदी कांकेर में जनसभा को संबोधित कर रहे है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज बस्तर की इस पावन धरती से मुझे भी भाजपा के संकल्प से जुड़ने का अवसर मिला है। भाजपा का संकल्प- छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है। हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा का है। छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है।

कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता। छत्तीसगढ़ ने भरी हुंकार, अबकी बार-भाजपा सरकार! छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। आप लोगों को कांग्रेस ने बीमार-बदहाल स्कूल, अस्पताल दिए हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस शासन में आपको नौकरियों की बंदरबांट, हत्या, अपराध, हिंसा, यही सब कुछ मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!

कल ही छत्तीसगढ़ ने अपना स्थापना दिवस मनाया है। छत्तीसगढ़ के लोगों और बीजेपी ने साथ मिलकर यह प्रदेश बनाया था। कई चुनौतियों से लड़ते हुए हमने नई व्यव्स्था प्रदेश में बनाई। पहले कांग्रेस की सरकार केंद्र में जब थी तो यहां की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालती रही।

छत्तीसगढ़ अब 25 साल का होने वाला है। परिवार में भी यह 25 साल की आयु बहुत महत्वपूर्ण होती है। उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी यह चुनाव आपके भविष्य का फैसला करने का चुनाव है। यह चुनाव सिर्फ विधायक और मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है।

आप लोगों ने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन 5 साल में कांग्रेस नेताओं की कोठी, बंगले, कारें इन्हीं सब का विकास हुआ है। इन 5 साल में कांग्रेस नेताओं के बच्चों और उनके रिश्तेदारों का ही विकास हुआ है। कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी है। बीमार, बदहाल स्कूल और अस्पताल दिए हैं।

कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसघोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस सरकार में हत्या, लूट, हिंसा यही सब मिला है। सरकारी नौकरी में बंदरबाट हुआ। आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की हम चिंता करते हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार ने 9 साल में जो भी योजना बनाई है उसका लक्ष्य एक ही रहा है, गरीब का कल्याण। आदिवासी का कल्याण। गरीब की चिंता ही बीजेपी का प्राथमिकता रही है। झुग्गी झोपड़ी का जीवन कैसा होता है यह मैं अच्छे से जानता हूं।

जब गरीब के लिए दिल में दर्द होता है तो काम कैसे होता है वह मैं बताता हूं। अभी तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर मिल चुका है। छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब परिवारों के लिए भी लाखों घर बनाने तय हैं। वादा करता हूं, आपका मोदी, सबके लिए घर बनाएगा।

लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार गरीब का घर बनाने को भी रोकती है। आज आपको वादा करता हूं, यह मोदी की गारंटी है, बीजेपी सरकार बनने के बाद, पीएम आवास योजना को और तेज किया जाएगा। गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े परिवारों को पक्का घर मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है।

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि- यह चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कल ही हमने राज्य का स्थापना दिवस मनाया है। यह प्रदेश हमें अटलजी ने दिया था। लेकिन आज बस्तर में हर व्यक्ति बेहाल है। शिक्षा, बिजली-पानी सभी व्यवस्था बदहाल है।

बस्तर का पूरा क्षेत्र धर्मांतरण की आग में झुलस गया है। आज बस्तर के आदिवासी संस्कृति पर खतरा आ गया है। आदिवासी और पिछड़ा समाज आज परेशान है। तरह-तरह के नशे का गढ़ छत्तीसगढ़ को बना दिया गया है। अब डबल इंजन की सरकार की छत्तीसगढ़ को जरूरत है। अटल जी के सपने के अनुरूप समृद्ध छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाना जरूरी है।

Exit mobile version