पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए जांच करवाएंगे, दोषियों पर होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। देश राममय है, इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय के प्रोजेक्ट राम वनगमन पथ की चर्चा है। भाजपा इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार होने का दावा कर रही है। अब इसपर मुख्यमंत्री साय का बयान भी आया है। उन्होंने जांच और दोषियों पर एक्शन की बात कही है।

गुरुवार को रायपुर से बस्तर रवाना होने से पहले उन्होंने ये बात कही। राम वनगमन पथ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा- पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए हैं, जहां लगेगा की गलत हुआ है जांच बैठाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

पूर्व मंत्री और कुरुद से भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने हाल ही में दिए बयान में कहा था कि कांग्रेस ने राम के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट में अनियमित्ता है। इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि तब कांग्रेस ने इस आरोप को नकारते हुए निराधार बता दिया था।

 

Exit mobile version