अबकी बार 400 पार के मूल मंत्र के साथ भाजपा नेताओं द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी का प्रथम मैनपुर नगर आगमन पर भव्य स्वागत्

भाजपा द्वारा मैनपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन सांसद प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओ से मांगा समर्थन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद लोकसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति रूप कुमारी चौधरी का आज मंगलवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर नगर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ साथ मां भगवती मंदिर फुलझर से बाईक रैली निकाल उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद मैनपुर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में श्रीमति चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक ली बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं से समर्थन भी मांगा। विधानसभा स्तरीय बैठक में सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, जनपद अध्यक्ष छुरा श्रीमति तोकेश्वरी मांझी, जनपद अध्यक्ष देवभोग नेहा सिंघल, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप सहित भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार मैनपुर पहुंची श्रीमति रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 9 साल स्वर्णीम कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है आज विश्व के नेता मोदी सरकार ने अन्योदय के सिद्धांत के साथ हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी केंद्र सरकार ने उज्जवला, जनधन, सुकन्या सहित कई योजना लागू की। प्रदेश में बनी भाजपा सरकार ने भी दो महीने में ही वादे पूरे किए महतारी वंदन का प्रथम किस्त की राशि जारी होने के बाद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पूरा होने की वजह से लाखो माताओं बहनो के चेहरे पर मुस्कान आई है हमारी सरकार अपने किये सभी वायदो को पूरी कर रही है। उन्होंने कहा किसी देश का विकास और मजबूती महिलाओ की सहभागिता से होती है भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है लोकसभा चुनाव में मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है मैं आपके बीच सहयोग और समर्थन लेने पहुंची हूं। सभी कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे तो निश्चित ही महासमुंद लोकसभा में फिर से भाजपा की जीत होगी।

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 पार के बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है। मोदी जी की गांरटी पूरा होते पूरा देश देख रहा है और सबका साथ और सबके विश्वास के नारे के साथ भाजपा महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी बिन्द्रानवागढ विधानसभा से पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाएंगे।
पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्यय ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो कहा उसे पूरा किया है यही मोदी की गारंटी है छत्तीसगढ़ में पांच साल बाद फिर से सुशासन लौटी है विष्णु राज में अब छत्तीसगढ़ियों का खोया सम्मान मिला है महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सशक्त बनाने का काम किया है किसानो को धान की अंतर राशि प्रदान करते हुए एक बार फिर से दिवाली मनाने का मौका दिया है।

इस दौरान बैठक को पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक नरोत्तम साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के संयोजक नरोत्तम साहू, सह संयोजक जितेंद्र मांझी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप, आई टी सेल जिला प्रभारी सागर मयाणी जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, छुरा जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, मैनपुर मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, गोहरापदर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, देवभाग मंडल अध्यक्ष लुद्रस साहू, झाँकर पारा मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नदिनी नेताम, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, रामस्वरूप साहू, बाबूलाल साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मैनपुर महेश कश्यप, महामंत्री पुलस्त शर्मा, जनपद सभापति एवं युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, सरपंच अड़गड़ी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नेताम,हेमंत साहू, दिनेश सचदेव, तुलसी राठौर, श्रीमति शकुंतला रामटेके, बिसेश्वर सिक्का, मनोज निर्मलकर, नीतू ध्रुव, सोहागा पांड़े, लक्ष्मण ध्रुव, भोलाराम सहित सैकडो़ की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version