कांग्रेस महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन, मल्लिकार्जुन खरगे कर रहें हैं संबोधित, 3 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यहां नेताओं को संबोधित करेंगी। साथ ही शनिवार को पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शनिवार आज सोनिया गांधी देशभर से आए करीब 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।

तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष एक किताब का विमोचन करेंगे और पार्टी महासचिव अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद खरगे सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए एक “धन्यवाद” बयान भी सत्र में पढ़ा जाएगा, जिसके बाद वह अपना भाषण देंगी। इसके बाद प्रतिनिधि पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करेंगे।

शनिवार को सोनिया गांधी के भाषण के बाद राजनीतिक, विदेश मामले और आर्थिक मामलों से जुड़े तीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सत्र को संबोधित करेेंगे। इस दिन तीन अन्य प्रस्ताव कृषि, युवा शिक्षा और रोजगार तथा सामाजिक न्याय पर चर्चा होगी। समापन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का होगा। रविवार को रायपुर के जोरा मैदान मेें सभा होगी, जिसमेें राहुल, सोनिया, खरगे सहित अन्य नेता शामिल होेंगे। सभा मेें करीब दो लाख लोगोें के पहुंचने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि कांग्रेस महाअधिवेशन सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी (CWC) के चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी के संविधान मेें संशोधन करने पर सहमति बनी अधिवेशन मेें शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सोनिया और राहुल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सरकार के मंत्रियोें और पार्टी पदाधिकारियोें ने जोरदार स्वागत किया।

Exit mobile version