मैनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का मोदी सरकार द्वारा लाया गया तीन कृषि कानून के खिलाफ आज 27 सितंबर भारत बंद को गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर मे शोषित पीड़ित वंचित समुदाय के हित में बनी उदंती सीतानदी राजापड़ाव किसान मजदूर संघर्ष समिति ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।
प्रेस विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े औद्योगिक घरानों के हित में पारित किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को रद्द करने और सभी कृषि उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर 26 जनवरी 2020 से किसानों का आंदोलन दिल्ली सीमा पर जारी है। साल दर साल किसानों को उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है। लेकिन उपज का लाभकारी दाम किसानों को नहीं मिलता है। किसानों के शांति मय आंदोलनों को कुचलने का मोदी सरकार के द्वारा कुचक्र किया जा रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा भारत बंद को राजनीतिक पार्टियों सहित किसान हितैषी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। किसानों के समर्थन में हम सब साथ हैं। भारत बंद सफल हो सफल हो ।