संतोषी नगर मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। संतोषी नगर इलाके में गुरुवार की देर रात हुए हत्या के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ने मृतक के द्वारा बाइक से कट मारने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

दरसअल घटना गुरुवार के देर रात संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास की है। अवीवा ग्रीन सिटी डुंडा निवासी मोहम्मद खान रात में अपनी बुलेट से कहीं जा रहा था। इस दौरान जब वो टिकरापारा के संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास पहुंचा था उस दौरान पीछे से आ रहे दो युवकों ने उसे रास्ते मे रुकवा लिया। इसके बाद कट मारने को लेकर विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में मौके पर ही अमन खान की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र बाघ, और गोविंद जोशी शामिल है। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version