राजधानी के चौरसिया कॉलोनी से ढ़ाई साल का मासूम लापता

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजधानी के चौरसिया कॉलोनी में ढाई वर्षीय बालक गायब हो गया है. इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है. जानकारी के मुताबिक कल रात 9 बजे से ये मासूम लापता है. स्थानीय लोगों के साथ बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि वे इस बच्चें को कही देंखे तो 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दें. वहीं पुलिस ने परिजनों से भी विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक लापता बच्चें का नाम मो. मुश्तफा अली है.

Exit mobile version