मामा घर गर्मी छुट्टियां बिताने आये दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। मामा के घर गर्मी की छुट्टियां बिताने आये दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनो बच्चे अपने मामा के साथ नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दोनो नदी में डूब गए और दोनो की मौत हो गई। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सांगली निवासी देवेंद्र साहू का कोटा के लारीपारा में ससुराल है। उसके दोनो बेटे देवेंद्र साहू और लक्ष्य साहू मामा के घर घूमने आए थे। यहां बाराद्वार निवासी पूनम साहू भी अपने मामा के घर आई थी। सभी बच्चे मामा लव कुमार साहू के साथ नहाने गए थे। सभी अरपा नदी में नहा रहे थे। मामा लव कुमार साहू बच्चो को नदी के घाट छोड़ कर शौच के लिए गया था। तभी 6 साल का लक्ष्य साहू नदी में नहाने के दौरान डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए 13 साल की पूनम भी नदी में उतरी। पर दोनो नदी के गहरे पानी मे डूब गए।

जब लव कुमार वापस आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने गांव वालों की मदद से दोनो बच्चों को नदी से निकाला। पर तब तक दोनो बच्चों की मौत हो गई थी। दोनो बच्चे मौसेरे भाई बहन थे। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Exit mobile version