दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत राष्ट्र का रहे बरकरार

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा। राज्य में 3 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया है। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चां को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वी.आर. भगत ने बताया कि अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेला स्थल, हाट बाज़ार और ईंट भट्ठों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

Exit mobile version