पिकनिक मनाने गयी दो लड़कियों की डूबने से मौत

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर। पिकनिक मनाने गयी दो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गयी है। मृतक दोनों लड़किया नैमेड की रहने वाली थी और अपनी दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मिंगाचल नदी आयी हुई थी। फिलहाल घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे हुये है।

जानकारी के मुताबिक घटना जांगला थाना क्षेत्र के जैवारम मिंगाचल नदी की है। आज दोपहर में 20 लोगों का एक समुंह पिकनीक मनाने के लिए यहां पहुंचा हुआ था। इस दौरान लकड़ी के नाव में सवार होकर नदी में कुछ लड़किया घूम रही थी, तभी नाव अनबैलेंस हो कर गहरे पानी में पलट गयी। हादसे में दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनो लड़कियों के शव को पानी से निकाला गया। मृतक दोनों लड़किया नैमेड की रहने वाली थी। घटना के बाद मौके पर क्षेत्रिय विधायक और पुलिस की टीम पहुंची हुई है।

 

Exit mobile version