उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के इको सेंटर कोयबा में बाघ और शाकाहारी जानवरों की गणना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Chhattisgarh Crimes
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के फील्ड बायोलॉजिस्ट अनिल दशहरे ने लगभग 150 फील्ड स्टाफ को वन्यजीव गणना पर प्रशिक्षण दिया

खुशखबरी,,उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व को एनटीसीए द्वारा मध्यप्रदेश से 2 मादा और 1 नर बाघ को स्थानांतरित करने की मिल गईअनुमति
पूरन मेश्राम/मैनपुर।उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में 10 दिन पहले बाघ के 2 अलग-अलग पगमार्क और 2 शिकार किए गए मवेशी मिले थे। वर्तमान में बाघ की ट्रैकिंग की जा रहीं है। प्रशिक्षण फील्ड स्टाफ के लिए गश्त के दौरान बाघ, तेंदुआ जैसे कार्निवोर और हाथी, गौर जैसे बड़े शाकाहारी जानवरों के मल,पदचिह्नों, ट्रैप कैमरा फोटो से उनकी उपस्थिति एवम संख्या ज्ञात करने में मददगार होगा।
उप निदेशक वरुण जैन, एसडीओ गोपाल कश्यप, रेंजर डीएन सोनी, प्रतिभा मेश्राम,
शैलेश बघेल, अमर सिंह ठाकुर, केजूराम कोरचे, सुशील सागर और चंद्रबली ध्रुव के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर लाल बहादुर भीलेपरिया पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ उपस्थित थे।

Exit mobile version