
विवाद बढ़ने पर गौरव शर्मा ने पहले अपनी पत्नी पर ब्लेड से वार किया। इसके बाद उसने घर में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। आग लगने से घर में रखा कई घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। यह घटना एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र का है।