यूपी जिला पंचायत चुनाव: 75 में से 67 सीटों पर भाजपा का कब्जा; सपा को सिर्फ 5 सीटें मिलीं, 2016 में अखिलेश ने 63 जीती थीं

Chhattisgarh Crimes

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा को राज्य की 75 में से 65 सीटों पर जीत मिली है। दो सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं सपा को 5 सीटें मिली हैं। एक पर उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने कब्जा किया है। प्रतापगढ़ सीट पर राजा भइया की पार्टी विजयी रही है। 2016 के अध्यक्ष चुनाव में सपा ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इससे पहले राज्य के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। मतदान 11 बजे से 3 बजे तक चला। शाम 4 बजे से नतीजे भी आने लगे हैं। लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, कुशीनगर, सुल्तानपुर, औरेया, फतेहपुर समेत 44 जिलों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, राज्य के 22 जिलों में पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध विजयी चुने गए थे। इनमें से 21 सीटों पर भाजपा और एक सीट सपा ने कब्जा किया था।

Exit mobile version