UPSC 2020 रिजल्ट घोषित: कुल 761 लोग चुने गए

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग, यानी UPSC ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें कुल 761 लोग चुने गए हैं। बिहार के शुभम कुमार (रोल नंबर 1519294) ने टॉप किया है। शुभम ने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है।

भोपाल में पढ़ीं जागृति अवस्थी को दूसरा और अंकिता जैन को तीसरा स्थान मिला है। इस साल परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहीं, 2015 की IAS टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने 15वीं रैंक हासिल की है। टीना डाबी हाल ही में अपने IAS पति अतहर खान से तलाक के बाद सुर्खियों में थीं।

Exit mobile version