UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक और अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है। अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी शची जायसवाल शामिल हैं।
मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने UPSC 2024 के फाइनल रिजल्ट में 313वां रैंक हासिल किया है। अर्पण चोपड़ा मुंगेली नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद अभय चोपड़ा के भाई हैं। फिलहाल वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
जगदलपुर के निर्मल विद्यालय से पढ़ी मानसी जैन ने यूपीएससी क्रैक की है। उन्होंने 444वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है. 2014 में वे एमटेक आईआईटी धनबाद से की, जिसके बाद वे दिल्ली के जीतो संस्था में यूपीएससी की कोचिंग ली। मानसी पिछले साल भी यूपीएससी क्रैक कर चुकी थी, लेकिन यूपीएससी के इंटरव्यू में वे सफल नहीं हुई थी। दूसरे अटेम्ट में वे सफलता हासिल की है।