
अंबिकापुर. शहर के वसुंधरा विहार कॉलोनी में स्थित सूने मकान में 11 अपै्रल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम (Fire in house) दिया गया। आगजनी में किराए के मकान में रहने वाले ठेकेदार के बैग में रखे 5 लाख रुपए सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामल ेकी जांच कर रही है। सुधाकर सिंह उर्फ चुन्नु गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा विहार कॉलोनी में किराए के मकान (Fire in house) में रहता है। वह ठेकेदारी करता है। 11 अप्रैल की दोपहर 3 बजे निजी काम से सुधाकर घर से बाहर गया था। इधर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घर में ताला बंद था।
लगभग 4 बजे मकान मालिक विजय लाल ने सुधाकर को मोबाइल से जानकारी दी कि तुम्हारे घर में आग लग गई है। सूचना पर वह घर पहुंचा। घर के एक रूम में आग (Fire in house) लगी थी। इस पर उसने घर के पीछे लगे नल के पानी से आग बुझाई। जब वह कमरे में गया तो वहां रखे कपड़े, सामान एवं एक बैग में रखे करीब 5 लाख रुपए जलकर खाक हो गए थे।थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
सुधाकर सिंह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। किसी के द्वारा मकान में आग (Fire in house) लगा दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।