उद्यानिकी विभाग के पहल से क्षेत्र किसानों में खुशी की लहर

पूरन मेश्राम/गरियाबंद। उद्यानिकी विभाग जिला गरियाबंद के सहायक संचालक कमलेश देवांगन के दिशा निर्देशन में तथा प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा रायपुर के परियोजना समन्वयक भारत भूषण ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम नहरगांव के पंचायत भवन में सब्जी खेती करने वाले किसानों को सरपंच चित्ररेखा पिंकेश्वर निषाद एवं प्रयोग समाजसेवी संस्था के जिला समन्वयक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण क्षेत्र भर के किसानों को किया गया।
सरपंच चित्ररेखा पिंकेश्वर निषाद ने कहा कि उद्यानकी विभाग और प्रयोग संस्था के सहयोग से यहां के किसानों को पोषण सब्जी खेती के लिए जैविक खाद का वितरण किया जा रहा है। जिसका उपयोग अधिक से अधिक करें और जैविक विधि से उत्पादित सब्जी का उपयोग सब्जी के रूप में करें ताकि हमारे स्वास्थ्य ठीक रहे और मिट्टी का उर्वरकता शक्ति भी बनी रहे।
जिला समन्यवक राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रयोग संस्था द्वारा गरियाबंद जिला के ब्लॉक गरियाबंद के 27 ग्राम पंचायत में परियोजना संचालित है। जिसके तहत शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना मुख्य ध्येय है। इसके लिए प्रयोग समाज सेवी संस्था सेतु का काम करता है।
जैविक कृषि को अपने व्यवहार में लाएं ताकि टिकाऊ खेती किया जा सके इसके अलावा कृषि के साथ -साथ सब्जी खेती, फलखेती, पशुपालन, मछली पालन तथा अन्य कार्य करें ताकि भूमि का समुचित उपयोग हो सके और किसानो की आय में वृद्धि हो सके।
किसान समृद्ध बन सके इसके लिए किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती करने के लिए आह्वान किया गया।
इस जैविक खाद किट वितरण में उद्यानिकी विभाग के गोपेश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। वितरण कार्यक्रम में 100 किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद का पैकेट दिया गया। इस समारोह मे प्रमुख रूप से किसान सुनील नागेश ,ममता नागेश, रितु राजपूत, कोमलदेव, कृष्ण कुमार,यशवंत ध्रुव, श्रीराम ध्रुव टकेश्वरी, कांति ध्रुव, अर्चना राजपूत, इच्छाराम ,कुंजलाल निषाद, जीवन निषाद, चमनलाल, घनश्याम निषाद, भीखम धुव,उदित ठाकुर, थनवार ठाकुर, कामता, मोतीराम विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम, चोवाबाई,दशोदाबाई सहित सैकडो़ किसान जैविक खाद वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे।