विश्वकर्मा समाज के वार्षिक अधिवेशन बैठक अड़गडी में संपन्न

बैठक में विश्वकर्मा समाज के उत्थान को लेकर हुआ मंथन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिला के तीन सर्कल भाटीगढ़, धवलपुर एवं राजापड़ाव क्षेत्र विश्वकर्मा समाज के रात्रि कालीन वार्षिक अधिवेशन बैठक तीन फरवरी को ग्राम अड़गड़ी (शोभा) में संपन्न हुआ।

जहां पर वार्षिक हिसाब किताब लेनदेन के साथ ही समाज प्रमुखों के द्वारा समाज उत्थान के पहलू नशा पान से दूर रहना एवं शिक्षा आपसी सद्भाव,सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया।समाज के अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हमारा समाज पारंपरिक व्यवसाय के साथ ही खेती किसानी,शिक्षा, व्यवसाय से जुड़कर अपने आप को सक्षम बनाने की सख्त जरूरत है। एकता को बरकरार रखते हुए सामाजिक गतिविधियों में हिस्सेदारी लेकर हम सबको आगे बढ़ने की जरूरत है। समाज प्रमुख प्रभु विश्वकर्मा ने कहा कि आने वाले पीढि़यो को सशक्त सक्षम बनाने के लिए भले एक रोटी कम खाए लेकिन बच्चों को शिक्षित करने विशेष प्रयास किया जावे।

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विश्वकर्मा ने सामाजिक बैठकों में महिलाओं की भूमिका एवं निर्णय पक्ष में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। सामाजिक बन्धुओ को नशा पान से दूर रहकर सामाजिक उत्थान की दिशा में एक कदम आगे आकर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत को समाज के सचिव हेमसिंह विश्वकर्मा ने कहीं।

वार्षिक अधिवेशन बैठक में विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज के संरक्षक ईश्वर सिंह विश्वकर्मा,अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा, सचिव हेमसिंह विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रघुराम विश्वकर्मा, प्रभु विश्वकर्मा, देवी सिंह,रघुवर,गौकरण,हेमलाल सुखचंद, श्यामलाल, सुरेश राम अर्जुन,खेम सिंह, सहदेव विश्वकर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या बाई विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सतरूपा विश्वकर्मा, सचिव श्रीमती लता विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बाई विश्वकर्मा,सह सचिव श्रीमती विद्या विश्वकर्मा, संचालक श्रीमती रेवती विश्वकर्मा सहित तीनों सर्कल के सैकड़ो सामाजिक बन्धु महिला पुरुष शामिल हुए।

Exit mobile version