पर्यटन स्थल जतमई प्राँगण में स्वयंसेवकों ने की सफाई

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार साहू के मार्गदर्शन में नवरात्रि पर्व को देखते हुए लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना के 60 स्वयं सेवकों द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2023 गुरुवार को जतम‌ई दर्शनीय स्थल एवं आने जानें वाले मुख्य मार्ग में विभिन्न प्रकार के जागरूकता सम्बंधित पोस्टर एवं बैनर लगाया गया साथ ही मंदिर प्रांगण के चारो ओर पार्किंग स्थलों में लोगों के द्वारा फैलाए गए प्लास्टिक कचरे, पॉलिथीन जैसे अनेक प्रकार के गंदगी की सफाई एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता हेतू नारा लेखन किया गया । कोविड के समय से जो पहल शासकीय महाविद्यालय ने चलाई थी उसको इस वर्ष भी जारी रखा है ।

स्वच्छता जागरूकता अभियान में भाग लेने वाले रासेयो स्वयं सेवकों मे संतोष सोरी, खगेश कोशले, जयप्रतुष ध्रुव, पुरुषोत्तम सिन्हा, जीतू दीवान, दिव्यानी चंद्राकर, चांदनी मरकाम, नीलकमल साहू, नितेश नायक, देवकी, विजय, धनंजय, ओंकार, दीपिका, सीमा, यादकुमारी, परमेश्वर ठाकुर, चांदनी ठाकुर ,ओमप्रकाश इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अन्य स्वयंसेवकों ने भी इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । जिसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापको ने सराहा और साथ में जतम‌ई मन्दिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता जिसमें ग्राम गायडबरी के सरपंच श्रीमति दुलारी ध्रुव, गणेश राम ध्रुव उपसरपंच, कुशल राम ग्राम पटेल ध्रुव, रामजी बाबा मुख्य पुजारी मां जतमई धाम, इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस कार्य सराहनीय बताते हुए सहयोग प्रदान किये।

Exit mobile version