रायपुर में आज शाम पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। आज शाम रायपुर शहर की 23 पानी टंकियों से पानी कम आएगा। बुधवार को सुबह बिजली सप्लाई लाइन बंद थी और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। जिसके चलते टंकियों में पानी नहीं भर पाया है। इसलिए शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन टंकियों से जल आपूर्ति होगी प्रभावित

रायपुर नगर निगम के फिल्टर प्लांट विभाग के इंजीनियर ने बताया कि आज सुबह मेंटेनेंस के चलते बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई साढ़े तीन घण्टे तक बंद रखा था। इस वजह से शहर के चंगोराभाठा, डीडी नगर, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, रामनगर, गोगांव, जरवाय, मठपुरैना, लालपुर।

अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमसिवनी, राजेंद्रनगर, श्यामनगर, खमतराई, डंगनिया, गंज और गुढ़ियारी की पानी टंकियों में भरपूर मात्रा में पानी नहीं भर पाया है। जिस कारण इन क्षेत्रों में आज शाम पेयजल आंशिक रूप से प्रभावित रूप से रहेगा।

Exit mobile version