हमारे पास 15 कारण हैं, जो बनाते हैं भीगे हुए खजूर को आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

Chhattisgarh Crimes

आज के समय में अगर कोई सबसे बड़ी चुनौती है तो वो है हेल्दी रहना। एक्सरसाइज, वॉक, ग्रीन टी ये वे उपाय हैं, जिन पर ज्यादातर लोग भरोसा करते हैं। पर सिर्फ यही नहीं, आयुर्वेद में और भी ऐसे कई उपाय हैं, जो बदलते मौसम में आपकी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है भीगे हुए खजूर का सेवन। जी हां, सूखे खजूर से भी ज्यादा फायदेमंद है भीगे हुए खजूर का सेवन। हम बता रहे हैं ऐसे 15 कारण जो इसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। तो फिर क्या आप तैयार हैं अपने रुटीन में खजूर की मिठास घोलने को!

चीनी का हेल्दी विकल्प है खजूर
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार सवालिया कहती हैं कि खजूर के बारे में सबसे बड़ा मिथ है – इसकी प्रकृति। ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि खजूर गर्म प्रकृति के होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। खजूर की प्रकृति बेहद ठंडी होती है और इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ भी अद्भुत हैं।

सूखे खजूर से ज्यादा फायदेमंद हैं भीगे हुए खजूर
भिगोने से खजूर में मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हमारे लिए इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से खजूर पचाने में आसान भी बन जाते हैं। तो अगर आप खजूर का लुत्फ उठाना चाहती हैं और उनसे पोषण भी लेना चाहती हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) जरूर भिगो दें।

खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई फायदे भी देता है।
1. कब्ज को रोकता है।
2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।
3. भीगा हुआ खजूर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है।
4. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
6. पुरुषों और महिलाओं दोनों की यौन शक्ति में सुधार करता है।
8. मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देता है।
9. थकान से छुटकारा दिलाता है।
10. एनीमिया से बचाने में भी खजूर मददगार है।
11. वजन बढ़ाने में मददगार।
12. बवासीर की समस्या से राहत देता है।
13. सूजन कम करता है।
14. गर्भावस्था में भी खजूर खानाा लाभदायक है।
15. त्वचा और बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ।

खजूर खाने का सबसे अच्छा समय
1. सुबह खाली पेट।
2. शाम को स्नेक्स के रूप में।
3. जब भी आपका मीठा खाने का मन करे।
4. पर अगर आप वजन बढ़ाना चाह रही हैं, तो रात को सोते समय घी के साथ खजूर का सेवन करें।

आपको एक समय में कितने खजूर खाने चाहिए
यदि आप खजूर खाना शुरू करना चाहते है, तो 2 खजूर खाने ही शुरू करें। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहती हैं तो रोजाना 4 खजूर भी खा सकती हैं, पर ध्यान रखें कि ये पच जाएं।

बच्चों के स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले और कम हीमोग्लोबिन (आयरन) वाले लोगों को दिन में एक खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसे 2 से 3 महीने तक जारी रखा जा सकता है। हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं, बल्कि बेहद ठंडा होता है और सभी पित्त विकारों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

Exit mobile version