छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली जबरदस्त करवट, बदली के बाद राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

मौसम साफ होते ही आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगी ठंड

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त करवट ली है। बदली के बाद फिर से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीती देर रात से सुबह तक झमाझम बारिश हुई है इसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बारिश के थमने के बाद अब ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

अभी 3 से 4 दिनों तक बादल ऐसे ही छाए रहेंगे , लेकिन बादल साफ होते ही ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन बाद प्रदेश में बादल साफ हो जाएंगे, जिसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच फिलहाल रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। बता दें कि देर रात से हो रही बारिश से राजधानी में कई जगह जल भराव की स्थिति है।

बारिश होने से जहां एक तरफ मौसम सुहावना हुआ तो वही दूसरी ओर फसलों को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि प्रदेश में अभी धान कटाई का कार्य चल रहा है। इस बीच हुई बारिश ने किसानों को नुकसान भी पहुंचाया है।

Exit mobile version