छत्तीसगढ़ में शूट होगी आपातकाल पर वेबसीरीज

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक और बड़े बैनर की वेबसीरीज शूट होने जा रही है। मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा इसे डायरेक्ट करेंगे। ये वेबसीरीज आपातकाल पर बेस्ड होगी। इस वेबसीरीज में आपातकाल के वक्त घटी असल घटनाओं को छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि इस वेबसीरीज का बड़ा पार्ट छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की टीम ने प्रदेश के कुछ शहरों में लोकेशंस भी देखी हैं। टीम ने लोकेशंस को तय किया है। मार्च में शूटिंग शुरू हो सकती है। मुंबई से क्रू भी छत्तीसगढ़ पहुंचेगा।

सुधीर मिश्रा की इस वेबसीरीज के प्रोड्यूसर कपिल मट्टू ने रायगढ़, के जिंदल एयर स्ट्रीप का मुआएना किया है। सरकारी कॉलोनी और अस्पताल भी देखा। इसके बाद रायपुर और कांकेर के भानूप्रतापपुर में भी लोकेशंस देखी गई हैं। इन शहरों और कस्बों को 70 के दशक का दिल्ली दिखाया जाएगा। इसके लिए सेट डिजाइनिंग में भी खास तैयारियां टीम कर रही है।

मेन स्ट्रीम सिनेमा के कई बड़े प्रोजेक्ट्स रायपुर में शूट हो चुके हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस रायपुर और आस-पास के हिस्सों में ही अपनी वेबसीरीज मिसेस फलानी की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल अक्टूबर के महीने में अक्षय कुमार भी अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग के लिए रायगढ़ आए थे। राजपाल यादव, तिग्मांशू धूलिया, आशुतोष राणा जैसे कलाकार रायपुर, कवर्धा, खैरागढ़ में अपनी वेबसीरीज की शूटिंग कर चुके हैं।

Exit mobile version