महिला स्वास्थ कर्मचारी से मारपीट, कर्मचारी फेडरेशन निंदा करते हुए सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। पिछले 31 जुलाई को नगर के तथाकथिय पत्रकार जिसके खिलाफ सिटीकोटवाली में कई मामले दर्ज है उसके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट किया गया । इसमें आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया।

वही सौपे गए ज्ञापन के आधार पे उन्होंने बताया कि पीडित कर्मचारी, स्वास्थ्य संयोजक द्वारा अवगत कराया गया है कि उपरवास्थ्य केन्द्र मारोदा में साप्ताहिक बैठक पश्चात् वह जिला अस्पताल गरियाबंद शासकीय कार्य से जा रही थी । उसी दौरान मोबाइल रिचार्ज कराने प्रवीण इलेक्ट्रानिक दुकान गई , तभी पीछे से कथित पत्रकार वहाँ पहुँच कर वाद विवाद एवं अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पुत्र के साथ मिलकर महिला कर्मचारी के साथ मारपीट किया गया। जिसकी प्राथमिकी रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा सिटी कोतवाली गरियाबंद में दर्ज कराया हैं।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन से उक्त संबंध में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु अपेक्षा किया गया है । चुकी कर्मचारी शासकीय सेवा में ऑनड्यूटी कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना घटित होना गरियाबंद जिले के लिए दुर्भाग्य एवं शर्म का विषय है।कथित पत्रकार की अन्य विषयों में भी स्थानीय एवं जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार की शिकायतें पूर्व से भी दर्ज है।जिसके चलते संघ द्वारा घटना की घोर निन्दा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की माग किया गया ।ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो ।

Exit mobile version