सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से दी मात, 41 साल बाद रचा इतिहास

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों से भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। महिला हॉकी टीम ने 41 साल बाद यह कारनाम करके दिखाया है। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने विजयी गोल किया। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया है। अब भारतीय महिलाओं की हॉकी टीम गोल्ड से सिर्फ दो कदम दूर है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्विट कर महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

सोमवार को इन खिलाड़ियों से है पदक की उम्मीद

सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में चक्का फेंक खिलाड़ी कमल प्रीत कौर से पदक की उम्मीद लगाई जा रही है। कमल प्रीत कौर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और सोमवार को उनका मुकाबला होगा। सेमीफाइनल जीतने के साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम से भी देश को उम्मीद होगी कि वे अपना क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। गौरतलब है कि वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद रविवार को बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है।

Exit mobile version