वर्क फ्रॉम होम ही रहेंगे मंत्रालय के कर्मी : रायपुर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद GAD ने जारी किया आदेश, 26 अप्रैल तक घर से होगा काम

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रालय और संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम आगे बढ़ा दिया गया है। अब वे 26 अप्रैल तक घर से काम करना जारी रखेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव DD सिंह ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक रायपुर कलेक्टर ने लॉकडाउन के आदेश में संशोधन कर इसे 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इसकी वजह से अब 8 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार 26 अप्रैल की सुबह तक सभी लोग वर्क फ्राॅम होम ही करेंगे। रायपुर में 9 अप्रैल से लॉकडाउन किया गया है। इसकी वजह से सरकारी कार्यालयों को भी बंद कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 अप्रैल को आदेश जारी कर वर्क फ्रॉम होम को कहा था।

इससे पहले 50% कर्मचारियों से ही लिया गया काम

कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ सरकार ने मंत्रालय और संचालनालय में कई प्रतिबंध लगाये थे। एक अप्रैल को आदेश जारी कर केवल 50% कर्मचारियों से काम लेने के लिये कहा गया था। इसके लिये ऐसा साप्ताहिक रोस्टर बनाया गया, जिससे एक साथ केवल 50% कर्मचारी ही कार्यालय पहुंचें।

Exit mobile version