कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। रानीतराई थाना के भनसूली गांव में एक 20 वर्षीय युवक खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग उसे बचाते वह बुरी तरह झुलस गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

रानीतराई पुलिस ने बताया भनसूली गांव निवासी योगेश कुमार साहू अपने खेत में काम करने गया हुआ था। उसके खेत में बोर लगा है, जिसकी सर्विस वायर कटी हुई थी। योगेश बोर के पास काम कर रहा था। उसने केबल पर ध्यान नहीं दिया और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। खेत में आसपास काम कर रहे दूसरे लोगों ने देखा कि योगेश को करंट लगा है तो वह उसे बचाने के लिए दौड़े।

जब तक उन्होंने करंट की सप्लाई बंद की, योगेश की मौत हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version