स्कूल की व्यवस्था सुधारने युवाओं ने उठाया जिम्मा

पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में सर्वप्रथम बच्चों की उपस्थिति पर दिया जोर

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिला के विकासखंड मैनपुर के वनांचल क्षेत्र भूतबेड़ा ग्राम पंचायत के युवाओं ने जय बिरसा मुंडा युवा संगठन बना कर शिक्षा स्वास्थ्य संस्कृति सहयोग अपना चार लक्ष्य तय कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आदिवासी संस्कृति को बचाने कृत संकल्पित युवाओं ने स्वास्थ्य के दिशा में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग करते हुए एक महीना के अंतर्गत 10 गंभीर मरीजों को ब्लड डोनेट कर वनांचल राजा पड़ाव क्षेत्र में मिशाल कायम किया है।

आज मंगलवार को भूतबेड़ा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भीमटीकरा भूतबेड़ा तेंदूछापर मोतीपानी मोंगराडीह के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ मे शिक्षको के सहयोग से जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उसको उनके घर तक पहुंँच कर पालकों को समझाते हुए बच्चो को भेजने में अहम भूमिका निभाते हुए 100% बच्चों की उपस्थिति स्कूलो मे हो इस पर काम किया जा रहा है।

गांँव गाँव में बैठक का दौर जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रो में भी बच्चों की उपस्थिति पर सर्वप्रथम संगठन के टीम काम कर रही है
ताकि वनांचल क्षेत्र में भी शिक्षा के स्तर सुधर सके।

Exit mobile version