युवक को देखकर थूकना पड़ा महंगा

Chhattisgarh Crimes
Raipur:खरोरा इलाके में एक युवक ने अपने पड़ोसी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या केवल इस वजह से किया कि मृतक ने उसे देखकर थूक दिया था। इससे आरोपी नाराज हो गया और हंसिया से उस पर कई हमले किए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक ग्राम मुरा निवासी 20 वर्षीय मनोज साहू के पड़ोस में 48 वर्षीय रंजित साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को सुबह करीब 7.30 बजे मनोज अपने घर के बाहर निकला, तो उसे देखते हुए रंजित ने थूक दिया। इससे नाराज होकर मनोज ने हंसिया से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे रंजित वही गिर गया।
कुछ देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि दोनों एक दूसरे से आपसी रंजिश रखते थे। कुछ दिन पहले आरोपी ने नई बाइक खरीदी थी। इसको लेकर भी द्वेश की भावना रखता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version