छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक हुई बारिश सामान्य श्रेणी में है, हालांकि यह औसत से 16% कम बनी हुई है।