छत्तीसगढ़ में आज (शनिवार) कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज (शनिवार) कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। रायपुर में भी बादल छाए रहने और बारिश के एक-दो दौर होने की संभावना है।

हालांकि, अगले 24 घंटे बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायपुर शहर में 40 MM, माना एयरपोर्ट में 20 MM और लाभांडी में 40 MM बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद राजनांदगांव का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version