
अगले 4 से 5 दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, आज (मंगलवार) प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सोमवार को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।