
भवन के अंदर लगे वॉश बेसिन और फर्श पर गंदगी नजर आ रही है। बेसिन में कचरा जमा है तथा फर्श पर भी गंदगी और पानी के निशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं भवन की दीवारों और दरवाजों की स्थिति भी रखरखाव के अभाव को दर्शाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक भवन का उपयोग विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। ऐसे में भवन की सफाई, विद्युत व्यवस्था और आवश्यक मरम्मत पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। लोगों ने संबंधित विभाग से भवन की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।