
आज (7 सितंबर) प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में कई जगह बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर ही बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। ज्यादा इलाकों में बारिश नहीं होने से बारिश की कमी बढ़ी है। अब दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और उससे जुड़ी मौसम प्रणालियों के असर से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।