पूरन मेश्राम/मैनपुर। मैनपुर जनपद पंचायत रोड स्थित आईसेक्ट से एफीलेटेड शौर्य कम्प्यूटर एजुकेशन संस्थान द्वारा गुरूवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर डीसीए पीजीडीसीए के विद्यार्थियों को मार्कशीट का वितरण किया गया।इस दौरान अव्वल नंबर से पास करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर शौर्य कम्प्यूटर एजुकेशन संस्थान के निदेशक पुलस्त शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों को बारी बारी से प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। छात्रो को संबोधित करते हुए पुलस्त शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में हर क्षेत्र में अच्छे कम्प्यूटर के जानकार की मांग रहती है और हमारे इस संस्थान द्वारा बच्चो का आधार मजबूत करने का प्रयास हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक तपस्या है, आप जितना परिश्रम करेंगे उतने जल्द ही अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। शिक्षक महेन्द्र निषाद ने कम्प्युटर संस्थान को बच्चों के भविष्य को गढ़ने वाला बताया और कहा कि सकारात्मक सोच से सफलता हासिल करने में देर नहीं लगती है आप सभी जितना परिश्रम करेंगे उतनी ही तेजी से सफलता हासिल मिलेगी। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि संस्थान से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के बाद कई छात्राओं को विभित्र संस्थानों विभाग कार्यालय में रोजगार प्राप्त हुआ है और वे वर्तमान में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम है। इस अवसर पर संस्था के संचालक पुलस्त शर्मा, टीचर महेंद्र निषाद, सविता प्रधान, मनीषा जगत, नेहा चौहान और छात्र छात्राएं एवं उनके पालक जन उपस्थित थे।