बालोद जिले में 10 हजार मुर्गियों को किया गया दफन

Chhattisgarh Crimes

बालोद।  जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिले के गिधाली स्थित पोल्ट्री फार्म के 10 हजार से ज्यादा मुर्गियों को 10 फिट का गड्ढा खोदकर दफन किया गया। इसके लिए रायपुर के पशु चिकित्सा विभाग व बालोद के पशु चिकित्सा विभाग की टीम गिधाली पोल्ट्री फार्म पहुची हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू की पुष्टि करते हुए पहले सर्वे किया है। फिर यह फैसला लिया है। इससे पहले संक्रमित पोल्ट्री फार्म में गुरुवार की रात बची हुई 250 मुर्गियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया था।

बता दें कि 9 जनवरी को गिधाली के इस पोल्ट्री फार्म में एक साथ 210 मुर्गियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद दस मृत मुर्गियों का सैंपल जाचं के लिए भेजा गया जिनमें से पांच मुर्गियों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। जिसके बाद शनिवार को 10 हजार से अधिक मुर्गियों को गड्ढे खोदकर दफना दिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गिधाली के आस पास सर्वे किया गया था। गिधाली गांव के एक पोल्ट्री फार्म में दस हजार पांच सौ मुर्गियां, गांव के तीस मुर्गी पालकों के 162 देशी मुर्गियां और 32 कबूतरों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी मुर्गियों और कबूतरों को शनिवार दोपहर को नष्ट किया किया गया हैं। वहीं गांव के दस किमी. दूर तक मांस की बिक्री पर भी रोक लगा दिया गया है।

Exit mobile version