कवर्धा में पिकअप पलटने से 18 आदिवासियों की मौत, 8 से ज्यादा घायल

Chhattisgarh Crimes

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार 20 मई को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। 8 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी आदिवासी हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृतकों में 16 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे। आशंका है कि पिकअप का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है।

बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डिप्टी CM साव ने हादसे पर दुख जताया

Exit mobile version