प्रदेश में आज मिले 1758 नए कोरोना मरीज, 12 की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 1 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 1,758 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 23,066 हो गए हैं। आज 1,758 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई व 1,592 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 23,066 है।

आज कुल 12 कोरोना मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 109, राजनांदगांव 169, बालोद 82, बेमेतरा 75, कबीरधाम 71, रायपुर 135, धमतरी 21, बलौदाबाजार 38, महासमुंद 41, गरियाबंद 42, बिलासपुर 78, रायगढ़ 171, कोरबा 144, जांजगीर-चांपा 188, मुंगेली 50, जीपीएम 3, सरगुजा 30, कोरिया 22, सूरजपुर 33, बलरामपुर 17, जशपुर 27, बस्तर 25, कोंडागांव 48, दंतेवाड़ा 42, सुकमा 18, कांकेर 46, नारायणपुर 1, बीजापुर 35 अन्य राज्य 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 197991 संक्रमित मिले है,जिसमें 172513 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 2412 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 23,066 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।